जानकारी के अनुसार बच्ची सामुदायिक भवन के पास खेल रही थी, तभी अचानक कमजोर दीवार भरभराकर गिर पड़ी और वह उसके नीचे दब गई। परिजन गंभीर हालत में बच्ची को पटेहरा स्थित पीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।







