चन्दौली सीतापोखरी
देशी और कंपोजिट शराब की दुकानों के पास आधा दर्जन से अधिक अवैध चखना दुकानें संचालित हो रही हैं। इन दुकानों पर शराब पीने-पिलाने का सिलसिला कई दिनों से जारी है, जिससे क्षेत्र में परेशानी बढ़ गई है।
यह धानापुर-चहनिया मार्ग एक व्यस्त सड़क है, जहां दिनभर राहगीरों का आना-जाना लगा रहता है। आसपास कई विद्यालय भी संचालित हैं, जिससे स्कूली बच्चे भी इसी मार्ग से गुजरते हैं। नियमानुसार, किसी भी शराब दुकान के पास चखना दुकान लगाने पर पूर्ण प्रतिबंध है, लेकिन इन दुकानों में पानी पाउच, सोडा, चना, मुर्रा, चाय-नाश्ता की बिक्री के साथ-साथ शराबियों को शराब पीने के लिए जगह भी उपलब्ध कराई जा रही है।
शराब पीकर नशे में धुत लोग अक्सर उत्पात मचाते हैं और लड़ाई-झगड़े करते रहते हैं। इससे सितापोखरी के निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और विद्यालय जाने वाले बच्चों के लिए भी माहौल खराब हो रहा है।ग्रामीणों का आरोप है कि शराब की दुकान के पास ये चखना दुकानें पुलिस के संरक्षण में चल रही हैं। कई शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं होने से लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
इस संबंध में धानापुर थाना प्रभारी त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीना सख्त मना है। उन्होंने कहा कि चखना दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि यदि कोई भी दुकान पर बैठकर शराब पिलाता पाया गया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने यह भी कहा कि अगर सितापोखरी में इस तरह की शिकायत मिलती है, तो पकड़े जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।











Users Today : 0
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today :
Total views : 73438