सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिद से अस्सी घाट पर मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, आईफोन की चोरी से 20 महंगे फोन भी हुए बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी।   अस्सी घाट पर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जिद और तकनीकी जानकारी से संगठित मोबाइल चोरी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। मुंबई की रहने वाली अंकिता गुप्ता ने खुद मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कर चोरों के ठिकाने तक पहुंचकर 20 से अधिक महंगे फोन बरामद कराए।

बीते सोमवार शाम अस्सी घाट की भीड़ में एक उचक्के ने अंकिता गुप्ता का करीब दो लाख रुपये का आईफोन छीन लिया। अंकिता ने भेलूपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई और मोबाइल का बिल, आईएमईआई नंबर सहित सभी दस्तावेज दिए। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी। लोकेशन ट्रेस या संदिग्ध इलाकों में कोई सक्रियता नहीं दिखी।

पुलिस की निष्क्रियता से निराश अंकिता ने खुद एक ऐप की मदद से फोन की लोकेशन ट्रेस की। लोकेशन लगातार एक ही स्थान पर दिख रही थी। रात करीब दो बजे वह खुद उस जगह पहुंचीं। पत्रकार सुरेश गांधी के हस्तक्षेप पर पुलिस मौके पर आई, लेकिन तलाशी नहीं ली गई और न ही किसी को हिरासत में लिया गया। पुलिस औपचारिकता निभाकर लौट गई।

मंगलवार सुबह लोकेशन जस की तस बनी रही। अंकिता दोबारा मौके पर पहुंचीं। स्थानीय लोगों की मदद से पता चला कि संदिग्ध युवक चांदपुर चौराहा, जीटी रोड स्थित एक किराए के मकान में रहता है। कमरे का ताला खुलवाने पर अंदर 15 से 20 महंगे मोबाइल फोन मिले। अंकिता ने अपना आईफोन वहीं पहचान लिया, लेकिन आरोपी मौके से फरार हो चुका था।

सूचना पर पुलिस दोबारा पहुंची और सभी मोबाइल जब्त कर लिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्सी घाट और आसपास रोजाना मोबाइल चोरी की घटनाएं होती हैं, लेकिन कार्रवाई न होने से गिरोह लंबे समय से सक्रिय था।

पुलिस ने बताया कि बरामद मोबाइलों के आधार पर अन्य पीड़ितों की पहचान की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। यह घटना पर्यटकों की सुरक्षा और पुलिस की सक्रियता पर सवाल उठाती है, खासकर अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल अस्सी घाट पर।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।