चन्दौली
पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा गौ-तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने व गोवंश की तस्करी में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम में अनन्त चन्द्रशेखर, अपर पुलिस अधीक्षक सदर(IPS) व क्षेत्राधिकारी सदर देवेन्द्र कुमार के कुशल पर्वेक्षण में प्रभारी निरीक्षक चंदौली,संजय सिंह* के कुशल नेतृत्व में दिनाँक-01.12.2025 को थाना चन्दौली पुलिस द्वारा वांछित, संदिग्ध व्यक्ति, अवैध शराब/अवैध गांजा व अवैध पशु तस्करी की रोकथाम हेतु चेकिंग के दौरान मुखविर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि 01 वाहन बोलोरो थाना अलीनगर के तरफ से हाइवे रोड पकड़कर आ रहा है जिसमें वध हेतु गोवंशो बिहार ले जाने वाले है।
उक्त सूचना के आधार पर थाना चंदौली पुलिस टीम द्वारा थाना गेट के सामने पहुँचकर हाईवे व सर्विस रोड पर वाहनो की चेकिंग करने लगे तथा कुछ वाहनों को रुकवाकर आवागमन को धीरे कर दिया गया कि कुछ समय पश्चात एक बोलोरो अलीनगर के तरफ से आती हुई दिखाई दी, वाहन चालक पुलिस बल को देखकर वाहन सर्विस रोड मोड़ पर सर्विस रोड से भागना चाहा कि पुलिस टीम द्वारा तत्परता से वाहन को रोक चालक को पकड़ लिया गया।
पकड़े गये अभियुक्त की पहचान नाम राजेश शाह पुत्र रमायण शाह उम्र करीब 24 वर्ष निवासी छाता थाना दुर्गावती जिला कैमूर बिहार के रुप में हुई। वाहन को गेट खोलकर चेक किया गया तो 04 राशि गोवंशो को बरामद किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय चन्दौली पर मु0अ0स0 0347/2025 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध नि0 अधि0 व 11 पशु क्रुरता अधि0 का अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







