चहनियाँ/चंदौली भारत निर्वाचन आयोग के मंशानुरूप विकास खंड चहनिया के 91 ग्राम पंचायतों के सभी बुथो पर ग्राम सचिव, पंचायत सहायक व बीएलओ द्वारा (एसआईआर) फ़ार्म अपडेट का कार्य तेजी से चल रहा है।
इसकी निगरानी खुद खंड विकास अधिकारी राजेश नायक व सहायक विकास अधिकारी पंचायत राजेश सिंह द्वारा लगातार विकास खंड क्षेत्र के सभी बुथो व पंचायत भवनों का निरीक्षण किया जा रहा है।जहां कोई समस्या हो रही है वहा पर निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सुलझाया जा रहा है।
इसी क्रम में रविवार को खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने नादी निधौर, रामगढ़,नौदर,भलेहटा,बछौली, मथेला, पपौरा, सराय आदि ग्राम पंचयतो मे बुथो व पंचायत भवनों निरीक्षण कर मौजूद ग्राम सचिव,पंचायत सहायक व बीएलओ को निर्देश दिया कि जहां जहां फ़ार्म भरा हुआ है उसको तत्काल अपलोड करें जहां फ़ार्म भरकर प्राप्त नहीं हुए हैं वहीं समस्त कर्मचारीयों को घर घर जाकर फ़ार्म प्राप्त कर उसे अपलोड कर 100प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने का प्रयास करे।
वहीं खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने ग्रामीणों से अपील किया कि इस विशेष प्रांगण पुनरीक्षण कार्य में शत प्रतिशत गणना प्रपत्र भरकर बीएलओ के पास जमा करे ताकि कोई व्यक्ति न छूटे इसके लिए बीएलओ द्वारा भी घर- घर जाकर गणना प्रपत्र पर पर डोर टु डोर मतदाताओं से फार्म भरकर कम्प्यूटर में फीडिंग किया जा रहा है। विकास खंड क्षेत्र में सभी बुथो पर सहयोग के लिए समस्त ग्राम सचिव, पंचायत सहायक, सफाई कर्मचारी को लिखित रूप से निर्देशित किया गया है। सभी लोग अपने-अपने बुथो पर लगातार कार्य करते हुए सहयोग कर रहे हैं। साथ ही खंड विकास अधिकारी ने ब्लाक मुख्यालय कार्यालय में कर्मचारियों संग एफआईआर फ़ार्म को पंचायत सुची कंप्यूटर में अपडेट कर समय सीमा पर 100प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा सके।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







