श्रीनगर के नाैगाम पुलिस स्टेशन में शुक्रवार की रात करीब साढ़े 11 बजे भारी विस्फोट हुआ। इसमें छह लोगों की माैत हो गई। 27 अन्य घायल हुए हैं। एक दर्जन से अधिक वाहनों में आग लग गई। धमाके से आसपास के घरों को भी भारी नुकसान हुआ है। घरों की खिड़कियां टूट गई हैं। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है, लेकिन इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए उजाला सिग्नस, SMHS और 92 बेस अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। अस्पतालों में घायलों का इलाज जारी है।
बता दें कि यही पुलिस स्टेशन है, जिसकी जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजेएयूएच) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। पुलिस थाने के एसएचओ के जांच में ही दो ओवरग्राउंड वर्कर्स (ओजीडब्ल्यू) की गिरफ्तारी के बाद फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके बाद भीषण आग लग गई। इसकी लपटें दूर तक दिखाई दीं। पुलिस स्टेशन और आसपास के इमारतों की खिड़कियां टूट गईं। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर पहुंच गई हैं। चारों ओर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनी हुई है। किसी को धमाके के स्थल की ओर जाने नहीं दिया गया।
एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि उसने दो शवों को देखा है। विस्फोट होने के तुरंत बाद पुलिस ने घटनास्थल की ओर जाने वाले सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। किसी को भी आगे नहीं जाने दिया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया है।











Users Today : 6
Users This Year : 24724
Total Users : 37317
Views Today : 8
Total views : 73446