चन्दौली
मुगलसराय निवासी अंशिका के गुप्ता, पुत्री बृजेश गुप्ता, ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) की अखिल भारतीय परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त कर चंदौली जिले का नाम रोशन किया है. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है.
अंशिका की सफलता पर परिवार, मित्रों और स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. अंशिका ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता के आशीर्वाद और कड़ी मेहनत को दिया. वहीं, स्थानीय लोगों ने अंशिका की इस सफलता को जिले के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया. बृजेश गुप्ता के घर में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा और क्षेत्र में मिठाइयां बांटी गईं.
अंशिका गुप्ता ने बताया कि आज मेरा सीए फाइनल का रिजल्ट आया है. मैने फर्स्ट अटेम्प्ट ही सीए फाइनल क्लीयर कर लिया है. मेरे 332 माक्स आए है और मैं बुत खुश हूं. वहीं, बधाई देने वालों में इकबाल अहमद, जितेंद्र गुप्ता, बिल्लू, रमेश पांडेय, संजय जायसवाल, कुंदन, कन्हैया, मोहनवाल, मुकीम खान, रमेश यादव, राकेश चौधरी और शुभ गुप्ता सहित अनेक लोग शामिल रहे.











Users Today : 3
Users This Year : 24731
Total Users : 37324
Views Today : 6
Total views : 73465