चन्दौली कमालपुर
लोकपर्व डाला छठ पर तीन दिवसीय त्यौहार पर बाजार में काफी भीड़ उमड़ गई।फलों,ईख व अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ उमड़ने से सड़कों पर जाम की स्थिति बन गई।धीना थानाध्यक्ष भूपेन्द्र कुमार निषाद,कमालपुर चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ सड़को को भीड़ को नियंत्रित कर यातायात को सुचारू रूप से चलवाने का काम किया।
तीन दिवसीय डाला छठ महापर्व पर फलों के दुकानदार अपनी अपनी अपनी दुकानों को दुल्हन की तरह सजाने का काम किया था।वर्ती महिलाओं के परिजन पूजा के सामानों के खरीददारी के लिए बाजार में जुटे रहे।इस बार प्रत्येक वर्ष की भांति काफी भीड़ बाजार में उमड़ गई थी।
फल दुकानदार संतोष कुमार पूर्व प्रधान, मुन्ना,बाबू, गुड्डू, राहुल गुप्ता, अरविंद गुप्ता, मुखलाल, राममूरत जायसवाल, दीपक अग्रहरि, अशोक अग्रहरि, रंगीले जायसवाल, अजय गुप्ता आदि ने बताया कि इस बार अगले साल से ग्राहकों की काफी भीड़ देखने को मिली।लेकिन ग्राहक अपने जरूरत के सामानों की केवल खरीददारी करते नजर आए।
माला दुकानदार कामता बिंद व अर्जुन बिंद ने बताया कि ग्राहकों के हिसाब से माला लाया गया था।जिसे बेचने का काम किया जा रहा है।आस्था के महापर्व पर भीड़ को नियंत्रित करने में स्थानीय प्रशासन पूरी मुस्तैद से लगी रही।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 6
Users This Year : 24685
Total Users : 37278
Views Today : 8
Total views : 73316