चन्दौली डीडीयू नगर
डीडीयू स्टेशन के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में साइबर थाना की टीम ने एक अभियान के तहत यात्रियों को साइबर फ्रॉड और उससे बचाव के तरीकों की जानकारी दी गई।
साइबर अपराधियों के नए-नए ठगी के तरीकों को विफल करने के उद्देश्य से थाना टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो सके।
इस मौके पर साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राम जनम , मुगलसराय कोतवाली साइबर सेल प्रभारी इंस्पेक्टर चंद्रकेश, ओम प्रकाश प्रजापति, शशिकिरण राय, दिव्या कन्नौजिया, रिशु यादव तथा हेड कॉन्स्टेबल अशोक यादव सहित टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
टीम ने यात्रियों से अपील की कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। ओटीपी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश की तुरंत सूचना साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दें।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







