चंदौली सकलडीहा
कार्यालय पर कांग्रेस कमेटी की बैठक आहूत की गई जहां इस बैठक में शिक्षकों की पुरानी पेंशन बहाली, बेरोजगारी तथा सरकार द्वारा नौकरी नहीं दिए जाने के साथ विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई।
इस बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष के साथ विभिन्न लोगों द्वारा अपनी बातें रखी गई। वहीं चर्चा के दौरान उपस्थित जिला अध्यक्ष ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में हम सभी लोग ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।
जो एमएलसी की सीट राजेश मिश्रा के बाद से पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी की तरफ से खाली चली आ रही है उस पर कांग्रेस द्वारा जीत दर्ज की जाए इसी को लेकर तैयारी चल रही है। आगे उन्होंने बताया कि शिक्षक और स्नातक के एमएलसी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए हम सभी लोग प्रयास रत है।
जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में हम सभी पदाधिकारी शिक्षक और स्नातक के लोगों को जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।वही शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी संजय राय प्रियदर्शी और स्नातक के प्रत्याशी अर्जुन सिंह पटेल को जीत दर्ज करने के लिए सभी पदाधिकारी द्वारा ब्लॉक स्तर पर फॉर्म भरने का कार्य किया जा रहा है और प्रदेश में कांग्रेस पार्टी अकेले अपने दम पर जीत दर्ज कराएगी।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







