यूपी में विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है। आज सुबह 10 बजे इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में भाजपा की बड़ी बैठक होगी।
बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल के साथ सभी जिला अध्यक्ष और जिला प्रभारी शामिल होंगे।
बैठक का मुख्य एजेंडा –
– वोटर लिस्ट से गायब नामों को फिर से जुड़वाना
– 17 नवंबर से शुरू हो रहे विशेष अभियान की तैयारी
– डोर-टू-डोर मतदाताओं की पहचान का ब्लूप्रिंट
– विधानसभा चुनाव की तैयारी और रणनीति
बता दें, SIR के दौरान यूपी की वोटर लिस्ट से 3 करोड़ 28 लाख मतदाताओं के नाम कटने का मुद्दा गरमाया हुआ है। भाजपा को आशंका है कि शहरी क्षेत्रों और उसके परंपरागत समर्थक वर्गों के बड़ी संख्या में वोट कट गए हैं।
इसी को लेकर भाजपा ने बूथ प्रभारियों को 1 करोड़ 27 लाख वोटर्स के नाम फिर से लिस्ट में जुड़वाने के काम में लगा दिया है। हर विधानसभा में टीम बना दी गई है। स्थानीय पार्षद और लोकल लीडर्स डोर-टू-डोर जाकर जिन लोगों के नाम लिस्ट में नहीं हैं, उनके दस्तावेज चेक करके फॉर्म भरवाने में मदद कर रहे हैं।
लखनऊ के कैंट और सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्रों में पार्षद खुद वोटर लिस्ट चेक कर रहे हैं।







