मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज रात 9 बजे 5-कालिदास मार्ग स्थित सभाकक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक करेंगे।
बैठक में सभी मंडलायुक्त, एडीजी जोन, पुलिस आयुक्त, आईजी-डीआईजी रेंज, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक शामिल होंगे।
मुख्य विकास अधिकारी, विकास प्राधिकरणों के उपाध्यक्ष और नगर आयुक्त भी बैठक में जुड़ेंगे।
छठ पर्व की तैयारियों, कानून-व्यवस्था और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर समीक्षा होगी।
मुख्यमंत्री संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने जिलों में व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश देंगे।
बैठक में सभी अधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ शामिल होने और निर्धारित समय से 15 मिनट पहले जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं।







