बच्छाव हादसे में मृत मासूम बहनों के परिजनों से मिले रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल, बंधाया ढांढस

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रोहनिया। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव गांव में मंगलवार देर रात तालाब किनारे बने मकान की दीवार ढहने से तालाब में डूबकर जान गंवाने वाली दो मासूम सगी बहनों आफिया (6) और फलक (4) के परिजनों से मिलने बुधवार को रोहनिया विधायक डॉ. सुनील पटेल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की विस्तृत जानकारी ली और शोक संवेदना व्यक्त की। विधायक ने कहा कि यह हादसा बेहद दर्दनाक और हृदय विदारक है, दो मासूम बच्चियों की मौत से पूरा क्षेत्र शोक में है। उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद की जाएगी।

विधायक ने जिला प्रशासन से पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता व आवास सहित अन्य सरकारी सुविधाएं शीघ्र दिलाने की बात कही। साथ ही तालाब किनारे रह रहे अन्य परिवारों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन से आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया। इस दौरान विधायक ने घायल सदस्यों का हालचाल भी लिया और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान प्रदेश महासचिव डॉ. उमेश पटेल, सचाऊ पटेल, राजकुमार वर्मा, मानस सिंह, श्याम बली पटेल, धर्मेंद्र राजपूत चौकी प्रभारी, विनोद पटेल, अखिलेश पटेल, निलय पटेल, राकेश पटेल, बृजेश पटेल, शुभम मौर्य इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट: विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई