चकिया के नसरथा में कथित अवैध क्लीनिकों का मामला गरमाया, बिना पंजीकरण अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालन के आरोप..!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली चकिया

क्षेत्र के नसरथा में निजी क्लीनिकों और अस्पतालों के कथित संचालन को लेकर इन दिनों चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं कि क्षेत्र में कुछ निजी स्वास्थ्य केंद्र बिना आवश्यक पंजीकरण और निर्धारित मानकों के संचालित किए जा रहे हैं

इनमें डॉ. मोहम्मद अब्दुल ओहाव का नाम भी सामने आ रहा है, जिनके द्वारा कथित तौर पर बिना वैध पंजीकरण के क्लीनिक, अस्पताल और मेडिकल स्टोर संचालित किए जाने की चर्चा है।

मामले को लेकर क्षेत्र में निजी अस्पतालों के कथित सिंडिकेट की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी बनती है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविक स्थिति जनता के सामने रखे।

सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि संबंधित क्लीनिक और मेडिकल स्टोर आवश्यक पंजीकरण के बिना संचालित हो रहे हैं, तो अब तक विभागीय स्तर पर क्या कार्रवाई की गई? क्या स्वास्थ्य विभाग की ओर से इन प्रतिष्ठानों का नियमित निरीक्षण किया जाता है या फिर निगरानी व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित है?

वहीं, स्वास्थ्य विभाग के प्रभारी विकास सिन्हा की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों की मांग है कि नसरथा क्षेत्र में संचालित सभी निजी क्लीनिकों, अस्पतालों और मेडिकल स्टोरों के दस्तावेजों की जांच कराई जाए तथा नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।

अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग इस पूरे मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और कथित अवैध क्लीनिकों के संचालन की जांच कर आम जनता के स्वास्थ्य और सुरक्षा को लेकर क्या कदम उठाता है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई