नोनार माइनर की साफ सफाई को लेकर ग्रामीणों का विरोध प्रदर्शन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

पीथापुर गांव में नोनार माइनर की सफाई नहीं होने पर किसानों ने गुरुवार को प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि सकलडीहा-फुल्ली-पीथापुर होते हुए नोनार तक जाने वाली माइनर नहर की अब तक ठीक से सफाई नहीं हुई है। इसके कारण खेतों तक सिंचाई का पानी नहीं पहुंच पा रहा और धान की फसल बर्बाद हो रही है।

किसानों ने कहा कि वे हर साल नहर की सफाई की मांग करते हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग के अधिकारी ध्यान नहीं देते। इससे उन्हें लगातार परेशानी हो रही है। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से जल्द नहर की सफाई कराने और सिंचाई व्यवस्था ठीक करने की मांग की, ताकि फसल बचाई जा सके।

इस मौके पर विरोध जताने वालों में उदय नारायण राजभर, पिंटू राज, अनिल सिंह, रमेश राजभर, नागेंद्र राजभर, दिनेश राजभर, राधेश्याम राय, मिट्ठू समेत अन्य लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई