चकिया (चंदौली)
सूर्य उपासना का महापर्व डाल छठ की तैयारी को देखते हुए गुरुवार को चकिया नगर के काली मां के पोखरे पर सफाई अभियान चलाया गया।
चकिया नगर की वार्ड नंबर 6 सिविल लाइन पूर्वी सभासद मीना विश्वकर्मा ने अपने हाथों से झाड़ू लगाकर सफाई कर्मियों के साथ सफाई की।
पोखरे के घाट, सीढ़ियों और आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कर छठ व्रतियों के लिए व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
सभासद मीना विश्वकर्मा ने कहा कि डाला छठ आस्था का महापर्व है।
दूर-दराज से व्रती यहां अर्घ्य देने आते हैं। इसलिए पोखरे की सफाई और व्यवस्था को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
उन्होंने नगर पंचायत से साफ-सफाई, पानी और प्रकाश की समुचित व्यवस्था कराने की बात भी कही।
इस दौरान सफाई कर्मी और स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।







