ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद मिलकर बनाएंगे तीसरा मोर्चा, आज होगा गठबंधन का एलान;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM और चंद्रशेखर आजाद की आजाद समाज पार्टी के बीच गठबंधन की तैयारी है। लखनऊ में गठबंधन का औपचारिक एलान होने की संभावना है। इस गठबंधन के जरिए यूपी में तीसरे मोर्चे की नींव रखी जा सकती है।

मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, AIMIM को 40 से 50 सीटें और आजाद समाज पार्टी को करीब 150 सीटों पर चुनाव लड़ने का मौका मिल सकता है। हालांकि, सीटों का अंतिम बंटवारा आधिकारिक एलान के बाद ही स्पष्ट होगा। यह गठबंधन सपा-कांग्रेस के चुनावी समीकरण को भी प्रभावित कर सकता है।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई