पदमपुर बाजार में आस्था मिष्ठान भण्डार एवं फास्ट फूड की दुकान पर महंगी मिठाइयों के नाम पर ग्राहकों की जेब पर डाका बिना बिलिंग जीएसटी कारोबार और गुणवत्ता पर उठे सवाल‌;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अम्बेडकरनगर

अम्बेडकरनगर जनपद के जहाँगीरगंज क्षेत्र अंतर्गत राजेसुल्तानपुर रोड स्थित पदमपुर चौक से महज 50 मीटर पूर्व में संचालित आस्था मिष्ठान भण्डार एवं फास्ट फूड की दुकान पर मनमाने दाम टैक्स नियमों की अनदेखी और मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।  दुकान पर ग्राहकों से ऊंचे दाम वसूले जा रहे हैं लेकिन न तो उन्हें कोई पक्का जीएसटी बिल दिया जा रहा है और न ही मिठाइयों की शुद्धता का कोई भरोसा है।

मिठाइयों के आसमान छूते दाम

दुकान पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और फास्ट फूड बेचे जा रहे हैं। स्थानीय ग्राहकों के अनुसार आस्था मिष्ठान भण्डार एवं फास्ट फूड की दुकान पर यहां मिठाइयों की दरें सामान्य बाजार भाव से काफी अधिक रखी गई हैं। दुकान पर प्रमुख मिठाइयों की कीमतें इस प्रकार हैं

काजू कतली 1000 रुपये प्रति किलोग्राम मेवा लड्डू 700 रुपये प्रति किलोग्राम बतीसा देसी घी 500 रुपये प्रति किलोग्राम
लट्ठा बर्फी 400 रुपये प्रति किलोग्राम नारियल लड्डू, खीर कदम और चमचम 300 रुपये प्रति किलोग्राम काला जाम 280 रुपये प्रति किलोग्राम बेसन का लड्डू 200 रुपये प्रति किलोग्राम छोटा दाना लड्डू 180 रुपये प्रति किलोग्राम अन्य मिठाइयां इसके अलावा सैंडविच मिठाई आंवला का मुरब्बा राजभोग और रसमलाई जैसी मिठाइयां भी मनमाने दामों पर बेची जा रही हैं।

मिठाइयों की शुद्धता और गुणवत्ता की जांच की उठ रही मांग ऊंचे दाम वसूलने के बावजूद दुकान पर बनने वाली मिठाइयों और फास्ट फूड की गुणवत्ता को लेकर भी संदेह जताया जा रहा है। ग्राहकों का कहना है आस्था मिष्ठान भण्डार एवं फास्ट फूड की दुकान पर कि देसी घी के नाम पर 500 रुपये किलो बिकने वाले बतीसा और 1000 रुपये किलो वाली काजू कतली जैसी महंगी मिठाइयों की शुद्धता की कोई गारंटी नहीं है।

आशंका है इसी दुकान की मिठाई ग्राहकों ने खाकर कई लोग बीमार भी हो चुके हैं मिलावट की आशंका को देखते हुए स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन FSDA की टीम दुकान पर पहुंचकर इन सभी मिठाइयों और फास्ट फूड के सैंपल नमूनेलेकर प्रयोगशाला में जांच कराए।बिना बिलिंग और जीएसटी के हो रहा पूरा खेल दुकान पर प्रतिदिन बड़े पैमाने पर मिठाइयों और फास्ट फूड की बिक्री हो रही है लेकिन किसी भी ग्राहक को पक्का बिल या जीएसटी रसीद नहीं दी जाती। कच्चे पर्चे या मौखिक हिसाब से ही पूरा लेन देन निपटाया जा रहा है।

इससे सीधे तौर पर जीएसटी GST की चोरी कर सरकारी राजस्व को चूना लगाया जा रहा है।प्रशासनिक कार्रवाई की गुहार स्थानीय पदमपुर बाजार क्षेत्र के उपभोक्ताओं और क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन खाद्य सुरक्षा विभाग और वाणिज्य कर विभाग जीएसटी से इस मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि दुकान पर सैंपलिंग जांच रेट लिस्ट का सत्यापन और जीएसटी दस्तावेजों की गहन जांच होनी चाहिए ताकि मिलावटखोरी और ग्राहकों से हो रही आर्थिक लूट पर लगाम लगाई जा सके।

क्या बोले जिम्मेदार अधिकारीइस पूरे प्रकरण को लेकर जब जिम्मेदार अधिकारियों का पक्ष जानने का प्रयास किया गया तो खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रवण कुमार त्रिपाठी ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कहा कि दुकान पर बिक रही मिठाइयों की शुद्धता की जांच कराई जाएगी और मानकों के विपरीत पाए जाने पर उचित विधिक कार्यवाही की जाएगी। वहीं ग्राहकों को पक्का बिल न देने और जीएसटी चोरी की आशंका के संबंध में जब जीएसटी अधिकारी से फोन पर संपर्क किया गया तो उन्होंने गाड़ी ड्राइव करने का हवाला देते हुए थोड़ी देर बाद बात करने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।

 

रिपोर्ट – पंकज कुमार

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई