चंदौली/कंदवा
सैयदराजा जमानियां मार्ग पर दो अलग अलग घटनाओं मे दो गंभीर रुप से घायल हो गए सरकारी एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया जहां स्थिति गंभीर होने पर चिकित्सक आशाराम फार्मा शिष्ट दिनेश यादव द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार घोसवां गांव निवासी बाबूलाल विश्वकर्मा 45 वर्ष बाइक पर बैठकर अपने गांव जा रहे थे बाइक संतोष चला रहा था तभी बरहनी चौराहा से कुछ दूर पहले ही बाबूलाल बाइक से गिर पडे इस दौरान बाबूलाल को सिर मे गंभीर चोट आयी।सूचना पर रामपुर चौकी इंचार्ज विजय राय सहयोगी पुलिस कर्मियों संग मौके पर पहुंचे एंबुलेंस की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरहनी ले जाया गया।
जहां मौजूद चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया
वहीं दूसरी घटना सैयदराजा जमानियां मार्ग पर ही जेवरियाबाद के पास घटित हुआ यहां जेवरियाबाद निवासी गिरिजा यादव साइकिल से जा रहे तभी एक बाइक सवार द्वारा धक्का मार दिया गया जिससे गिरिजा यादव को गंभीर चोट आयी।

मौके पर जुटे लोगों द्वारा घायल को एंबुलेंस की मदद से बरहनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजवाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्रारंभिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख जिला अस्पताल भेजा गया।
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरहनी पर मौजूद चिकित्सक आशा राम द्वारा बताया कि दोनो को सिर मे गंभीर चोट आयी थी। प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







