आकांक्षा का उपनिरीक्षक पद पर हुआ चयन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

विकास खंड बरहनी मे लडकों से लडकियां किसी मायने मे कम नहीं हैं। विभिन्न पदों पर नियुक्ति पाकर देश की सेवा कर रही हैं।

अब सिकठा ग्राम निवासी हरिशंकर यादव की पुत्री आकांक्षा यादव का उपनिरीक्षक पद पर चयन होने से परिजनों ग्रामीणों,क्षेत्रीयजनों मे हर्ष व्याप्त है।

 

6 नवंबर को नियुक्ति पत्र मिलते ही घर मे खुशी से लोग झूम उठे।

आकांक्षा के चयन पर उनके परिवार और गाँव के लोगों ने खुशी जताई  

परिजनों के अनुसार यह उनकी मेहनत, लगन और परिवार के सहयोग का नतीजा है।

ग्रामीणों का मानना है कि आकांक्षा की सफलता से अन्य लडके,लडकियों को पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के तैयारी के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।

आकांक्षा ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता पिता, परिजनों, शुभचिंतकों ,बड़ों को को दिया। आकांक्षा एक मेधावी छात्रा है लक्ष्य आई पी एस बनने कै है, जिसके लिए वह तैयारी में लगी हुई है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई