दिवाली बीतने के बाद भी नही शुरू हो पाई हाइवे की स्ट्रीट लाइट;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

चंदौली से सकलडीहा सैदपुर फोरलेन हाइवे मार्ग के बीचो बीच डिवाडर पर त्रिशुलधारी डमरू वाला प्रतीक चिन्ह की करीब दौ सौ स्ट्रीट लाइट लगाया गया है। कार्यदायी संस्था की ओर से दिवाली तक हाइवे पर लगी स्ट्रीट लाइट को चालू कराये जाने का आश्वासन दिया गया था। दिवाली बीतने के बाद भी स्ट्रीट लाइट बंद होने से ग्रामीणों में आक्रोश है।

शासन की पहल पर करीब 28 किलोंमीटर चंदौली से सकलडीहा चहनिया होते हुए मारूफपुर सैदपुर पुल तक फोन लेन सड़क 500करोंड की लागत से बनकर तैयार है। इस हाइवे मार्ग पर बाजारों में त्रिशुलधारी डमरू वाला प्रतिक का स्ट्रीट लाइड डिवाडर के बीचों बीच लगाया गया है।

बीते कई माह से स्ट्रीट लाइट लगाकर छोड़ दिया गया है। ग्रामीणों के हो हल्ला मचाने के बाद कार्यदायी संस्था की ओर से दिवाली पर स्ट्रीट लाइट को शुरू कराये जाने की कवायद तेज कर दिया गया है। बीते एक सप्ताह से अधिक समय से डिवाडर पर लगी स्ट्रीट लाइट में केबलिंग भी कर दिया गया।

दिवाली बीतने के बाद भी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ा हुआ है। जबकि कार्यदायी संस्था के अतुल कुमार सिंह ने बताया कि स्ट्रीट लाइट दिवाली तक शुरू कराये जाने का आश्वासन दिया था।

व्यापार मंडल अध्यक्ष केके सोनी ने बताया कि डाला छठ महापर्व से पूर्व लाइट शुरू नहीं किया गया तो व्यापारी आन्दोलन के लिये सड़क पर उतरेंगे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई