जामेश्वर महादेव में दर्शन पूजन के लिये उमड़ी आस्थवानों की भीड़;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

क्षेत्र के जामडीह गांव में दिवाली की सुबह जामेश्वर महादेव मंदिर पर सोमवार को दर्शन पूजन को लेकर भीड़ उमड़ पड़ा था। जिसे लेकर पुलिस प्रशासन के अधिकारी सुरक्षा व्यवस्था में डटे रहे। बीते पौने दो सौ साल से जामेश्वर महादेव मंदिर पर पुत्र रत्न प्राप्ति की आर्शिवाद और दर्शन पूजन के लिये देा दिवसीय पूजा अर्चना के साथ मेला का आयोजन होता है।

मान्यता है कि काशी विश्वनाथ, मारकंडेय महादेव, कॉलेश्वर महादेव के दर्शन के बाद लोग जामडीह में जोड़ा शिव लिंग जामेश्वर महादेव का दर्शन करने के लिये दूर दूर से आते है।  एक साथ अवतरित डबल शिवलिंग की दर्शन पूजन से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

वर्षो पूर्व गाजीपुर के एक सुखलाल अग्रहरी को संताना प्राप्त होने के बाद से प्रदेश के कोने कोने से यहां आने वाली महिलायें पुत्र रत्न की प्राप्ति के लिये दर्शन पूजन के लिये आती है। यहां पर आने वाली माताओं की मुरादें पूरी होती है। दिपावली के सुबह भैया दूज के अवसर पर महिलायें जामेश्वर सरोवर में स्नान ध्यान कर नये वस्त्र धारण कर जामेश्वर महादेव का जलाभिषेक करती है।

मेला और दर्शन पूजन के लिये यूपी सहित बिहार,मध्य प्रदेश सहित अन्य प्रदेश से महिलाओं की भीड़ जुटती है। सदर कोतवाल त्रिवेणी सिंह ने बताया कि सुरक्षा को लेकर महिला पुलिस भारी संख्या में तैनात किया गया है। सरोवर पर सुरक्षा के इंतजाम किया गया है। जिससे किसी प्रकार की समस्या न हो।

इस मौके पर ग्राम प्रधान बिहारी यादव,अरूण सिंह,अजय सिंह राजपूत,श्रवण,महेन्द्र राजभर,नवनीत राजभर सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई