वाराणसी
लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में अमेरिकी डॉलर दिखाकर धोखाधड़ी और लूट की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। लालपुर पांडेयपुर थाना प्रभारी अतुल कुमार सिंह के निर्देशों पर हुई कार्यवाही में पांडेयपुर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक दिनेश सिंह के अथक प्रयास और सक्रियता अहम रही।
पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर ऐढ़े अंडरपास के नीचे घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को दो मोटरसाइकिलों के साथ दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने 4 नवंबर को खजुरी रोड पर एक महिला से 1.20 लाख रुपये लूटे थे।
गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 46,005 रुपये नकद, 60 अमेरिकी डॉलर, दो मोटरसाइकिल, सात मोबाइल फोन और 12 सिम कार्ड बरामद हुए हैं।
तीनों आरोपी दिल्ली और गाजियाबाद के निवासी हैं।







