शिवम हॉस्पिटल में आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ, हृदय रोगों के उपचार में आयुर्वेद की भूमिका पर हुई चर्चा;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कमालपुर

क्षेत्र के जमुरखा स्थित शिवम हॉस्पिटल कमालपुर में आयुर्वेदिक अस्पताल का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सैयदराजा विधायक सुशील सिंह ने भगवान धन्वंतरि के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर एवं फीता काटकर अस्पताल का उद्घाटन किया।इस अवसर पर आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति के महत्व, विभिन्न बीमारियों के उपचार तथा विशेष रूप से हृदय रोगों में आयुर्वेद की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई।

मुख्य अतिथि विधायक सुशील सिंह ने कहा कि आज के समय में आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। आयुर्वेद हमारी प्राचीन चिकित्सा परंपरा है, जिसमें प्राकृतिक औषधियों और उपचार विधियों का विशेष महत्व है। छोटे से कस्बे में आयुर्वेदिक अस्पताल का खुलना अत्यंत सराहनीय पहल है। इससे क्षेत्र के लोगों को अपने ही क्षेत्र में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं प्राप्त करने का अवसर मिलेगा और उन्हें उपचार के लिए दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा।

चिकित्सक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि अस्पताल में पंचकर्म सहित विभिन्न आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धतियों के माध्यम से मरीजों का उपचार किया जाएगा। उन्होंने रक्तचाप, हृदय की कमजोरी, सीने में जकड़न, धड़कन का तेज या धीमा होना तथा बढ़ते कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याओं के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि आयुर्वेद में जीवनशैली सुधार, खानपान और चिकित्सकीय देखरेख के माध्यम से स्वास्थ्य को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया जाता है। हृदय रोगियों को समय पर जांच और विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।

कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख धानापुर अजय सिंह एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य व भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील सिंह जनौली,भाजपा नेता अम्बरीष सिंह भोला, शैलेश श्रीवास्तव, डॉ. वरुण पाठक, प्रभाकर सिंह, दीपक पांडेय, डॉ. रामलखन, डॉ. वीके चौरसिया, डॉ. रमाशंकर गुप्ता, अहमद अली,दिलशेर अहमद आदि रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई