सैदूपुर बाजार में धनतेरस-दीपावली की रौनक, खरीदारी के लिए उमड़ रहे ग्राहक; इलेक्ट्रॉनिक और बर्तनों की दुकानों पर खास आकर्षण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली इलिया

धनतेरस एवं दीपावली पर्व को लेकर सैदूपुर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पर्व की तैयारियों के बीच बाजार की दुकानें आकर्षक ढंग से सजाई गई हैं और सुबह से ही खरीदारी के लिए ग्राहकों की भीड़ जुटने लगी है। खासकर बर्तनों और इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है।

धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा को देखते हुए बाजार में स्टील, पीतल, तांबा और कांसे के बर्तनों की खूब मांग है। बर्तनों की दुकानों पर पूजा-पाठ के सामान, थाली, लोटा, कटोरी, कढ़ाई, प्रेशर कुकर, डिनर सेट सहित आकर्षक डिजाइन के कई तरह के बर्तन उपलब्ध हैं। ग्राहक अपनी जरूरत और बजट के अनुसार खरीदारी कर रहे हैं।

वहीं, इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर भी ग्राहकों की अच्छी खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ऐश्वर्या मोबाइल सेंटर एवं डीके इलेक्ट्रॉनिक सेंटर पर एंड्रॉयड मोबाइल, एलईडी टीवी, फ्रिज, कूलर, वाशिंग मशीन, मिक्सर सहित विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं। ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए दुकानदारों की ओर से विशेष छूट और आकर्षक ऑफर भी दिए जा रहे हैं।

बाजार में बढ़ती चहल-पहल से व्यापारियों के चेहरे भी खिले हुए हैं। दुकानदारों का कहना है कि इस बार धनतेरस और दीपावली को लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है। त्योहार के चलते बाजार में अच्छी खरीदारी होने की उम्मीद है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई