चन्दौली चहनिया
,दीपावली होली जैसे पर्व पर देश की आन बान शान सम्मान व स्वाभिमान की रक्षा करने में अपने प्राणों की आहुति देने वालों अमर बलिदानियों को याद करते हुए उन्हें नमन करना हम भारतीयों के लिए गर्व का विषय है। उक्त बातें जय हिन्द सेवा संस्था द्वारा गुरुवार की देर शाम मारूफपुर में आयोजित एक दिया शहीदों के नाम कार्यक्रम में मऊ जिले में कार्यरत एसडीएम सुनील कुमार भारती ने बतौर मुख्य अतिथि कही।
कहा कि ऐसे अवसरों पर अमर बलिदानियों के परिजनों से मिलकर अपनापन का एहसास दिलाना चाहिए। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व जिला पंचायत सदस्य डॉ योगेंद्र नाथ ओझा उर्फ़ राजू ने कहा कि हम भारतीय अपने देश के सैनिकों की बीर गाथा को सुनकर गौरवांवित होते है और अपने को सुरक्षित समझते है। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ हुआ।
कार्यक्रम में लोकगीत बिरहा गायक बालचरण यादव द्वारा सरस्वती बन्दना,स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया । प्राथमिक विद्यालय नदेसर मारूफपुर के बच्चों के द्वारा देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम आयोजक जयहिंद सेवा संस्था के अध्यक्ष अरविन्द यादव, अन्य पदाधिकारियों द्वारा स्वागत भाषण के उपरांत कार्यक्रम में आये हुए सभी अतिथियों को अंगवस्त्र स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक बलुआ संतोष सिंह, धनंजय सिंह, विवेक कैलाश नाथ यादव, आनन्द मिश्रा, अंजनी सिंह, रामकृपाल सिंह, गोपाल यादव, सीताराम, प्रवीण सिंह, सूबेदार यादव, शैलेन्द्र मिश्रा मंटू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। संचालन दुर्गेश पाण्डेय, धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष अरविन्द यादव ने किया।







