चन्दौली चहनिया,
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2026-27 वाराणसी स्थित जीएनएम कॉलेज फॉर एडवांस्ड स्टडीज एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित हुई।
इस प्रतियोगिता में मां खंडवारी पीजी कॉलेज, चहानिया की एथलेटिक्स टीम ने पिछले वर्षों की तरह इस वर्ष भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 110 अंकों के साथ ओवरऑल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
चैंपियन बच्चियों को प्रबंध निदेशक डॉ आशुतोष कुमार सिंह कैलाशी और निदेशक अवनीश कुमार सिंह ने शील्ड देकर सम्मानित किया ।
प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन
कॉलेज के खिलाड़ियों ने दौड़, कूद, फेंक और रेस वॉकिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में पदक जीतकर टीम को चैंपियन बनाया। प्रशांत यादव ने 100 मीटर और 200 मीटर में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि सानिया ने भी 100 मीटर एवं 200 मीटर में प्रथम स्थान हासिल किया। विदुषी सिंह ने इन्हीं स्पर्धाओं में द्वितीय स्थान पाया।
फील्ड इवेंट्स में भी कॉलेज का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। विशेष तिवारी ने जैवलिन थ्रो में प्रथम, आदेश यादव तृतीय तथा रानी यादव ने भी जैवलिन थ्रो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। रवि भास्कर ने गोला थ्रो में प्रथम और अभिषेक सिंह ने द्वितीय स्थान जीता। शक्ति यादव ने हैमर थ्रो में प्रथम स्थान, जबकि विष्णु पांडे ने डिस्कस थ्रो में प्रथम तथा ओम प्रकाश यादव ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
पदक विजेता खिलाड़ी प्रथम स्थान विशेष तिवारी (जैवलिन थ्रो), रवि भास्कर (गोला थ्रो), प्रशांत यादव (100-200 मीटर), सानिया (100 – 200 मीटर), सनी कुमार (20 किमी वॉकिंग), शिखा यादव (20 किमी वॉकिंग), शक्ति यादव (हैमर थ्रो), विष्णु पांडे (डिस्कस थ्रो),
द्वितीय स्थान अमित शर्मा (लॉन्ग जंप), अभिषेक सिंह (गोला थ्रो), सचिन पाल (400 मीटर), विदुषी सिंह (100 व 200 मीटर), सुदर्शन (10 किमी), जितेंद्र प्रजापति (20 किमी वॉकिंग), नीरज कुमार (पोल वॉल्ट), गौतम (400 मीटर हर्डल्स), दीपक यादव (3 किमी स्टीपलचेज), ओम प्रकाश यादव (डिस्कस थ्रो),तृतीय स्थान आदेश यादव (जैवलिन थ्रो), रानी यादव (जैवलिन थ्रो), अंकित पाल (400 मीटर), गौतम तिवारी (100 मीटर), विकास प्रजापति (ट्रिपल जंप), राज दुलार यादव (5 किमी),
रिले रेस बालक एवं बालिका वर्ग में कॉलेज की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया ।
कॉलेज के आठ खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से ऑल इंडिया प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। इनमें रवि भास्कर (गोला थ्रो), विशेष तिवारी (जैवलिन थ्रो), प्रशांत यादव (100 ,200 मीटर), सानिया (100,200 मीटर), सनी कुमार (20 किमी वॉकिंग), शिखा यादव (20 किमी वॉकिंग), शक्ति यादव (हैमर थ्रो) और विष्णु पांडे (डिस्कस थ्रो) शामिल हैं। प्रबंधन और प्राध्यापकों ने दी बधाई ।
इस उपलब्धि पर मां खंडवारी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, चहनिया चंदौली के चेयरमैन डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, प्रबंध निदेशक डॉ. आशुतोष कुमार सिंह कैलाशी, निदेशक अवनीश कुमार सिंह, मां खंडवारी पीजी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेमंत कुमार तथा मां खंडवारी महिला महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने टीम के सभी खिलाड़ियों और कोच संतोष सिंह को हार्दिक बधाई दी।
प्रबंधन ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य और आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता की कामना की। कोच संतोष सिंह के मार्गदर्शन में तैयार हुई टीम के इस प्रदर्शन को कॉलेज परिवार ने गर्व का विषय बताया।







