पुलिस अधीक्षक चन्दौली के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के तहत बरामद/मुकदमाती मालों एवं अवैध शराब का कराया जा रहा विनष्टीकरण;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैयदराजा

पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार एवं पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल के निर्देशन में जनपद में संचालित “ऑपरेशन क्लीन” अभियान के अंतर्गत अवैध एवं मुकदमाती मालों के विनष्टीकरण की कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

इसी क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सदर, विक्रम दहिया एवं क्षेत्राधिकारी सदर, नामेन्द्र कुमार के निकट पर्यवेक्षण में थाना सैयदराजा पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत कुल 25 अभियोगों से संबंधित 24,247 लीटर अवैध अंग्रेजी/देशी शराब एवं बीयर का माननीय न्यायालय से अनुमति प्राप्त कर विधिवत विनष्टीकरण कराया गया।

उक्त कार्यवाही दिनांक 05.11.2026 को गठित टीम की उपस्थिति में संपन्न कराई गई।

विनष्टीकरण की समस्त प्रक्रिया नियमानुसार पूर्ण कर मुकदमाती माल का निस्तारण कराया गया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 


Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई