वाराणसी। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास एवं जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने के संकल्प के साथ आज ग्राम अखरी में वाराणसी-अदलपुरा-चुनार-कछवाँ मार्ग (एस.एच.-79) पर महत्वपूर्ण विकास कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर शिलान्यास किया गया।
इस परियोजना के अंतर्गत मार्ग के कि.मी. 0.000 से 4.500 तक कुल 4.500 किलोमीटर लंबाई में स्टॉर्म वाटर ड्रेन एवं रेस्टोरेशन कार्य कराया जाएगा, जिस पर 1889.85 लाख रुपये (लगभग 18.90 करोड़ रुपये) की लागत आएगी।
इस महत्वपूर्ण परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में जलनिकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने, जलभराव की समस्या से राहत दिलाने तथा सड़क की स्थिति को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। इससे स्थानीय नागरिकों एवं राहगीरों को आवागमन में सुविधा प्राप्त होगी।
इस अवसर पर विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल (प्रदेश उपाध्यक्ष, अपना दल एस) ने कहा कि रोहनिया विधानसभा क्षेत्र का सर्वांगीण विकास उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान कराना और जनता को बेहतर सड़क एवं जलनिकासी जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना निरंतर प्रयासों का हिस्सा है।
विकास की प्रतिबद्धता, जनसेवा का संकल्प और रोहनिया को बेहतर बनाने का निरंतर प्रयास ही हमारा लक्ष्य है।
उपस्थिति:-
जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, प्रदेश सचिव महिला मंच अनीता पटेल, रीना वर्मा, पार्षद–गुड्डु पटेल, श्यामभूषण शर्मा,महेंद्र पटेल, मानस सिंह,प्रकाश, कमलेश पाल, सलगूं पटेल, अमित पटेल, आदर्श पटेल, विकास पटेल








