वाराणसी। 1 नवंबर से शुरू हुए यातायात माह के तहत वाराणसी में ट्रैफिक पुलिस पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रही है। इसी क्रम में एडीसीपी ट्रैफिक अंशुमान मिश्रा, एसीपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार और ट्रैफिक इंस्पेक्टर आसिफ सिद्दीकी खुद सड़क पर उतरे।
अधिकारियों ने इंग्लिशिया लाइन तिराहे पर अभियान चलाते हुए बिना परमिट संचालित हो रहे वाहनों को पकड़ा और उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि नियमों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यातायात माह का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना और शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाना भी है।







