सैदपुर थाना क्षेत्र में मिली अज्ञात महिला की लाश, शिनाख्त के प्रयास में जुटी पुलिस

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैदपुर ( गाजीपुर ) थाना अंतर्गत दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।

मर्चेंरी रूम में सुरक्षित रखा गया शव
मृतका की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जिनकी शिनाख्त न हो पाने की स्थिति में पुलिस प्रशासन और स्थानीय सहयोगियों की मदद से मृतका के शव को मोर्चरी रूम (शवगृह) में सुरक्षित रखवा दिया गया है। शिनाख्त के लिए लगातार हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं ताकि मृत के परिजनों का पता लगाया जा सके।

पुलिस और समाजसेवियों का सहयोग

इस पूरी प्रक्रिया में थाना सैदपुर के कांस्टेबल अभिषेक शुक्ला का विशेष सहयोग रहा , जिनकी मदद से शव को मर्चेंरी तक पहुँचाया गया और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने में भरपूर सहयोग किया गया। इस मानवीय और संवेदनशील पहल पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी कुँवर वीरेन्द्र सिंह ने गहरा दुःख व्यक्त किया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है और आम जनता से अपील की है कि यदि इस महिला के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी हो, तो तुरंत सैदपुर थाने या स्थानीय प्रशासन से संपर्क करें।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई