BHU के अंदर महंगी, बाहर सस्ती – एक ही दवा के दाम में 1300 रुपये से ज्यादा का अंतर, मरीज लूटने को मजबूर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। BHU के सर सुंदरलाल अस्पताल में दवाओं की लूट का बड़ा मामला सामने आया है। एक ही कंपनी की एक ही दवा के दाम में अंदर और बाहर हजारों रुपये का अंतर मिला है।मामला चंदौली निवासी रीना पांडेय का है। रीना पांडेय का पथरी का ऑपरेशन होना था। डॉक्टर द्वारा लिखी गई दवा मरीज के रिश्तेदार प्रवीण कुमार पांडेय ने BHU कैंपस के अंदर स्थित उमंग मेडिकल स्टोर से खरीदी, जिसका बिल 3570 रुपये बना।शक होने पर प्रवीण कुमार पांडेय वही दवा, वही कंपनी, वही प्रोडक्ट बाहर स्थित 24 घंटे मेडिकल स्टोर से खरीदने गए।

वहां उसी दवा का बिल सिर्फ 2255 रुपये बना। यानी एक ही दवा में 1315 रुपये का सीधा अंतर। दोनों बिल मरीज के परिजन के पास मौजूद हैं।पीड़ित परिजन प्रवीण कुमार पांडेय ने बताया कि जब अंदर और बाहर दवा, कंपनी, प्रोडक्ट, काम सब एक जैसा है तो दाम में इतना बड़ा अंतर क्यों? यह गरीब मरीजों के साथ सरासर लूट है।उन्होंने सवाल उठाया कि क्या BHU कैंपस के अंदर के मेडिकल स्टोर को लूट की खुली छूट दे दी गई है? क्या अस्पताल प्रशासन और ड्रग विभाग को इसकी जानकारी नहीं है?पीड़ित ने BHU प्रशासन, अस्पताल अधीक्षक और औषधि विभाग से मामले की जांच कर उमंग मेडिकल स्टोर पर कार्रवाई और मरीजों को न्याय दिलाने की मांग की है।

 

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई