हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता रैली का हुआ आयोजन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानियां। स्टेशन बाजार स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का नेतृत्व महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी कैप्टन डॉ. अंगद प्रसाद तिवारी ने किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. निवास सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

इस अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रो. अखिलेश कुमार शर्मा ‘शास्त्री’, आईक्यूएसी प्रभारी प्रो. अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार सिंह, डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह डॉ. महेंद्र कुमार डॉ अमित कुमार सिंह सहित समस्त प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण एवं बड़ी संख्या में एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः महाविद्यालय परिसर में संपन्न हुई। इस दौरान कैडेट्स ने ‘एक भारत – श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय एकता के नारे लगाए तथा आमजन को एकता और अखंडता का संदेश दिया।

अंत में सभी ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली। इस आशय की जानकारी महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी एवं सहायक आचार्य हिंदी डॉ अभिषेक तिवारी ने विज्ञप्ति जारी कर दी है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई