संकुल मुड़हुआ दक्षिणी में खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चकिया, चंदौली

शिक्षा के साथ खेलकूद को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्र की बाल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के उद्देश्य से मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को संकुल मुड़हुआ दक्षिणी में संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा, कौशल तथा खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विकासखंड चकिया जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सदानंद दुबे उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल रहा। प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया।

आयोजन के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग में 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसके साथ ही खो-खो, कबड्डी, ऊंची कूद, लंबी कूद और वॉलीबॉल सहित विभिन्न खेलों का आयोजन हुआ। मैदान में बच्चों का उत्साह, प्रतिस्पर्धा की भावना और बेहतर प्रदर्शन करने का जुनून देखने को मिला।

खेलों से विकसित होता है नेतृत्व और अनुशासन

मुख्य अतिथि सदानंद दुबे ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, सामाजिक सद्भाव, आपसी एकता, नेतृत्व क्षमता और टीमवर्क की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चे में कोई न कोई हुनर होता है खेलो के माध्यम से बच्चों मे अनुशासन सामाजिक सद्भाव आपसी एकता टीम वर्क की भावन बिकसित होती है!

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई