वाराणसी
छावनी (कैंटोनमेंट) क्षेत्र में पिछले छह दिनों से तेंदुए की मौजूदगी की खबरों से लोगों में दहशत है। करीब छह किलोमीटर के दायरे में लगभग 45 हजार की आबादी भयभीत है। छावनी समेत नदेसर, राजा बाजार और भोजूबीर सहित 10 क्षेत्रों में तेंदुए को लेकर खौफ है।
कैंटोनमेंट क्षेत्र में कई अधिकारियों के आवास और प्रतिष्ठित होटल होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल में तेंदुआ दिखने की खबर के बाद एहतियातन स्कूल बंद कर कक्षाएं ऑनलाइन संचालित की जा रही हैं। शिक्षकों को भी स्कूल आने से मना किया गया है।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर







