चन्दौली चहनिया,
प्रगतिशील समता समिति बरियां की ओर से मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान् यास सोमवार को विधिवत हवन-पूजन एवं आरती के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव और विशिष्ट अतिथि पूर्व शिक्षक ओम प्रकाश यादव ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चना कर बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। कार्यक्रम की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठान के साथ हुई। अतिथियों ने मां काली के चरणों में शीश नवाकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद मंदिर परिसर की बाउंड्री वॉल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया।
कुछ दिन पूर्व प्रगतिशील समता समिति की ओर से विधायक को पत्रक दिया गया था ।
शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव ने कहा कि समाज के विकास के लिए आपसी सहयोग और एकजुटता आवश्यक है। सार्वजनिक स्थलों का संरक्षण करना और उन्हें व्यवस्थित बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
प्रगतिशील समता समिति बरियां की ओर से मां काली मंदिर परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण की पहल को स्थानीय स्तर पर धार्मिक स्थल के विकास से जोड़कर देखा जा रहा है। बाउंड्री वॉल बनने से मंदिर परिसर की व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। साथ ही श्रद्धालुओं को भी अधिक व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में यह कदम उपयोगी साबित हो सकता है।
इस मौके पर मुख्य रूप से सुभाष यादव, हरिहर नाथ यादव,सुभाष सिंह,पूर्व शिक्षक राजेंद्र यादव,रामधनी यादव, पूर्व शिक्षक नंदलाल यादव,चंद्रिका यादव, ऋषिकेश यादव,अवधेश यादव, मुराहू यादव,वकील यादव,ग्राम प्रधान सूर्यनाथ यादव,अजीत यादव,बबलू यादव,जितेंद्र यादव, शिक्षक मनोज,सिपाही राहुल यादव,अजीत यादव इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहे।







