चन्दौली सकलडीहा,
दिघवट गांव स्थित श्री श्री बाबा बाढ़ू बीर का सातवां भंडारा का आयोजन रविवार को देर रात तक संपन्न हुआ। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर भंडारा कार्यक्रम में पहुंचकर ग्रामीणों को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में मंदिर के सुंदरीकरण कराये जाने की घोषणा किया।
इस मौके पर हजारों की सख्या में महिला और ग्रामीण मौजूद रहे।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में विश्व स्तर पर राष्ट्र और सनातन धर्म का परचम लहराया है। सर्व समाज को सनातन धर्म को आगे बढ़ाने के लिये आगे आना होगा। मंदिर हो या धार्मिक कार्यक्रम में राजभर समाज बढ चढकर हिस्सा लेकर समाज को सही मार्ग पर ले जाने की जरूरत है।

दिघवट गांव स्थित श्री श्री बाबा बाढ़ू बीर के मंदिर के सुंदरीकरण कराये जाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि गांव का हर व्यक्ति धर्म कर्म के लिये आगे आता है तो उनका हर संभव सहयोग किया जायेगा। कार्यक्रम में पुजारी शंकर राजभर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी और ग्राम प्रधान रामसूरत राजभर ने मंत्री को स्मृति चिन्ह और अंगवस्त्र व मालाफूल से सम्मानित किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण में मंत्री सहित भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी,अमरजीत राजभर,रामसूरत राजभर,सुभाष,विक्की,लालदेव राजभर,मगरू राजभर,रामअवध,चन्द्रमा सहित अन्यय काफी संख्या में महिलायें मौजूद रही।







