साड़ के हमले से 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंन्दौली बबुरी

कस्बे के उत्तर माहौल मोहल्ले में शुक्रवार की देर शाम सांड के हमले में 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। सांड ने उन्हें कई बार पटक दिया, जिससे उनकी आंख में सींग लग गई और वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने किसी तरह सांड को भगाया। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायल को जिला चिकित्सालय चन्दौली भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, बबुरी कस्बा निवासी काशी केशरी (60) शुक्रवार की देर शाम अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इसी दौरान एक सांड वहां पहुंच गया। काशी केशरी उसे डंडे से भगाने लगे, तभी सांड ने अचानक उन पर हमला कर दिया। सांड ने उन्हें कई बार उठाकर पटका। इस दौरान उसकी सींग बुजुर्ग की आंख में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।सांड के हमले में लहूलुहान होकर काशी केशरी जमीन पर गिर पड़े और दर्द से तड़पने लगे।

इसके बावजूद सांड उन पर हमला करता रहा। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े और किसी तरह सांड को वहां से भगाया। इसके बाद घायल बुजुर्ग को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय चन्दौली पहुंचाया गया। चिकित्सालय में उनका उपचार चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल बना हुआ है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई