चन्दौली चकिया
कोतवाली क्षेत्र के गांधीनगर में मां शक्ति गौरी – मां दुर्गा का वार्षिक श्रृंगार महोत्सव बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर निकाली गई भव्य झांकी में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।
झांकी में भगवान शंकर और माता पार्वती की वेशभूषा धारण किए कलाकार तथा काली माता के स्वरूप में नृत्य करते कलाकार आकर्षण का केंद्र रहे। भक्ति गीतों और ढोल-नगाड़ों के बीच सैकड़ों श्रद्धालु झांकी में शामिल हुए। इस दौरान पिंटू बाबा भी झांकी के साथ मौजूद रहे और सेवादारों ने सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मोर्चा संभाले रखा।

भव्य झांकी गांधीनगर से होते हुए मंगरौर गांव स्थित मां मंगला गौरी मंदिर पहुंची। वहां से कोटी स्थित देवी माता के दरबार में हवन-पूजन के साथ झांकी का समापन हुआ।
हजारों भक्तों ने किया प्रसाद ग्रहण
आयोजक पिंटू बाबा के निवास स्थान पर भव्य भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन क्षेत्र में जय माता दी के जयकारे गूंजते रहे और भक्तिमय माहौल बना रहा।
रात 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम
रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का रहा आयोजन, जिसमें नामी कलाकार अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में चंदौली के प्रसिद्ध गायक राम जनम जांबाज, देवरिया की गायिका सरोज सरगम, गाजीपुर के गायक राहुल यादव, गायिका रजनी गंधा, गायक जसवंत यादव और वाराणसी की गायिका खुशी सिंह अपने भक्ति गीतों से समां बांधें। सुरक्षा व्यवस्था में चकिया कोतवाली पुलिस सारा दिन तैनात रही।







