महीनों से दूषित पड़ा प्राचीन सरोवर और मंदिर मार्ग को लेकर आक्रोश,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

चन्दौली सकलडीहा कस्बा का ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिर मार्ग और सरोवर महीनों से दूषित है। जिसे लेकर कस्बावासियों में आक्रोश पनपने लगा है।आगामी दिनों दिवाली,देव दिवाली डाला छठ सहित विभिन्न पर्व है। इसके बाद भी साफ सफाई को लेकर विभागीय अधिकारी से लेकर जनप्रतिनिधि अनजान बने हुए है। समस्या का समाधान को लेकर कस्बावासियों ने मुख्यमंत्री पोर्टल से लेकर जिलाधिकारी को अवगत कराये जाने का निर्णय लिया है।

सकलडीहा कस्बा का प्राचीन सरोवर मुख्यमंत्री पयर्टन संवर्धन योजना के तहत चयनित है। जहां पर पूर्व मंत्री व सांसद डा.महेन्द्र नाथ पांडेय और मंत्री अनिल राजभर व स्थानीय विधायक की पहल पर मंदिर और सरोवर के समीप घाटों का सुंदरीकरण कराया गया था। शारदीय नवरात्र,दिवाली, देव दिवाली,डाला छठ महापर्व पर हजारों की संख्या में महिलायें और ग्रामीण दर्शन पूजन विधि विधान से महिलायें करती है।

बीते कई माह से घाटों के विस्तार को लेकर सरोवर की पानी दूषित होगया है। दूषित होने के कारण दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन अन्य तालाब में किया गया। इसके बाद भी आगामी त्योहार को लेकर विभागीय अधिकारी से लेकर स्थानीय विधायक व प्रमुख से लेकर सचिव अनजान बने हुए है। जिसे लेकर कस्बावासियों में आक्रोश है। दुर्गा पूजा सेवा समिति अध्यक्ष लालचंद सेठ,आकाश मोदनवाल,संत सेठ,सुनील रस्तोगी आदि ग्रामीणों ने समस्या को लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल और जिलाधिकारी से करने की बात कही है।

इस बाबत एसडीएम आकांक्षा सिंह ने बताया कि विभागीय अधिकारियों से वार्ता करके समस्या का शीघ्र ही समाधान कराया जाएगा।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई