देवड़ी ग्राम में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पहुँचीं जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, कथावाचक शिवम तिवारी महाराज से लिया आशीर्वाद

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया ( गाजीपुर ) तहसील अंतर्गत देवड़ी ग्राम में आयोजित 9 दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के दौरान उस समय भक्तिमय माहौल और अधिक प्रफुल्लित हो उठा, जब गाजीपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह कथा स्थल पर पहुँचीं।

वृंदावन धाम से पधारे प्रख्यात कथावाचक शिवम तिवारी महाराज के ओजस्वी व मधुर वचनों से सजे इस धार्मिक अनुष्ठान में उन्होंने सहभागिता की। सर्वप्रथम आरती में शामिल होकर व्यास पीठसिन का आशीर्वाद प्राप्त किया जानकारी के अनुसार, गत 19 अक्टूबर (सोमवार) की शाम करीब 7 बजे जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह एवं भाजपा नेता अमित सिंह कथा स्थल पर पहुँचे।

उन्होंने सबसे पहले विधिवत आरती में हिस्सा लिया और व्यास पीठ को नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान कथावाचक शिवम तिवारी महाराज ने उन्हें राधा रानी का स्मृति चिन्ह भेंट कर यशस्वी भवः का आशीर्वाद दियाl उनके आगमन से स्थानीय ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह देखने को मिला।

भक्तिमय और ऊर्जावान बना पूरा क्षेत्र
वृंदावन धाम से पधारे प्रख्यात कथावाचक शिवम तिवारी महाराज के मुखारविंद से कथा का रसपान करने के लिए प्रतिदिन दूर-दूर से भारी संख्या में श्रद्धालु पहुँच रहे हैं। इस धार्मिक और आध्यात्मिक अनुष्ठान में क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों की लगातार उपस्थिति बनी हुई है, जो कथा श्रवण कर खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन से पूरे क्षेत्र का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय और ऊर्जावान बना हुआ है।

इस कथा आनंद आनंद लेने के लिए देवड़ी गांव के प्रधान प्रतिनिधि संजय सिंह ,संदीप बिंद ( जमानियां दक्षिणी भाजपा मंडल अध्यक्ष ) ,मदन लाल राम ,महामंत्री दीपक सिंह , कमलेश तिवारी , राकेश तिवारी , रामउपदेश सिंह, बाबू वीरेंद्र सिंह , रंजीत गुप्ता, सत्यंम चौधरी , भानु सिंह , अनुराग पाण्डेय , विशाल, बबलू यादव, फ़ेकन सिंह आदि श्रद्धालु मौके पर उपस्थित रहे l

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगरा अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली द्वारा श्री खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तोता का ताल लोहामंडी पर विजयदशमी का कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश मंत्री मनोज माहौर कोली उपस्थित रहे