बाबा कीनाराम मठ में नवमी पर ग्यारह कुंवारी कन्याओं और भैरव बाबा का हुआ पूजन, भोजन कराकर दी गई विदाई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

विधि-विधान से संपन्न हुआ नवरात्रि का अंतिम अनुष्ठान, श्रद्धा और भक्तिभाव से भक्तिमय हुआ मठ परिसर

चहनिया । नवरात्रि की नवमी तिथि के अवसर पर सोमवार को बाबा कीनाराम मठ में धार्मिक अनुष्ठान श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। नवरात्रि के अंतिम दिन ग्यारह कुंवारी कन्याओं एवं भैरव बाबा की विधिवत पूजा-अर्चना कर आरती उतारी गई। इसके बाद सभी को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा दक्षिणा देकर सम्मानपूर्वक विदाई की गई।

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, नवमी के दिन कन्या पूजन का विशेष महत्व है। इसी क्रम में बाबा कीनाराम मठ में ग्यारह कुंवारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें मां दुर्गा के स्वरूप के रूप में सम्मान दिया गया। साथ ही भैरव बाबा की आरती एवं पूजन कर धार्मिक रीति-रिवाजों का निर्वहन किया गया।

पूजन के बाद कन्याओं एवं भैरव बाबा को भोजन कराया गया। इसके उपरांत दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया गया और सम्मानपूर्वक विदाई की गई। पूरे अनुष्ठान के दौरान श्रद्धा, आस्था और भक्ति का माहौल बना रहा। नवरात्रि के समापन के अवसर पर मां दुर्गा से सुख-समृद्धि, शांति और जनकल्याण की कामना की गई।

इस मौके पर मुख्य रूप से संतोष पटेल,पंकज पांडेय,दिलीप यादव,दिनेश सोनकर,दीपक कुमार,सुनील विश्वकर्मा,राजेश गुप्ता इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में एयर शो के दृष्टिगत यातायात व थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दिया गया “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा-संवेदनशीलता पर दिया गया बल।