आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 19.10.2026 को राजेश कुमार पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन, कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा आलोक वर्मा, अपर आयुक्त (सिविल) एवं सहायक पुलिस आयुक्त (चुनाव सेल) शुभम सिंह के साथ आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने के दृष्टिगत थाना लालपुर पाण्डेयपुर क्षेत्रान्तर्गत पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान आगामी निर्वाचन के दृष्टिगत मतपेटिकाओं को सुरक्षित रखे जाने हेतु निर्धारित स्थलों, मतगणना स्थल की व्यवस्था तथा सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण बिन्दुओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों से निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण में सुरक्षा एवं सतर्कता बनाए रखने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई।

पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन द्वारा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि मतपेटिकाओं की सुरक्षा हेतु निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था पर सतर्क निगरानी तथा परिसर में अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जाए।

इसके अतिरिक्त निर्वाचन से संबंधित सभी व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने, संबंधित विभागों के मध्य बेहतर समन्वय बनाए रखने तथा निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था अथवा अप्रिय स्थिति उत्पन्न न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि निर्वाचन संबंधी सभी दायित्वों का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी एवं सतर्कता के साथ करते हुए निर्वाचन प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से सम्पन्न कराया जाए।

कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है।

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल के निर्देशन में एयर शो के दृष्टिगत यातायात व थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को दिया गया “सॉफ्ट स्किल” प्रशिक्षण, सेवा-सुरक्षा-संवेदनशीलता पर दिया गया बल।