‘लेडी सिंघम’ डीसीपी नीतू काद्दयान का कड़ा रुख, दशहरा और विसर्जन को लेकर गोमती जोन हाई अलर्ट पर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी गोमती जोन आगामी दशहरा पर्व और मूर्ति विसर्जन को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। डीसीपी ‘ लेडी सिंघम’ नीतू काद्दयान, एडीसीपी नृपेंद्र कुमार और पिंडरा एसीपी प्रशांत सिंह सहित जोन के सभी एसीपी ने कड़े निर्देश जारी किए हैं।डीसीपी लेडी सिंघम नीतू काद्दयान ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान क्षेत्र में किसी भी तरह की अशांति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और चौकी इंचार्जों को हर पूजा पंडाल पर कड़ी चौकसी रखने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही, विसर्जन स्थलों को पूरी तरह स्वच्छ रखने और विसर्जन के दिन किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए अधिकारियों को खुद मौके पर जाकर स्थिति की जांच करने का फरमान जारी किया है। गोमती जोन में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई