भक्ति का सैलाब, आस्था का महाकुंभ। भव्य कलश यात्रा ने भक्तिमय किया जौनपुर ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

धर्म आस्था और सनातन संस्कृति की अद्भुत छटा उस समय देखने को मिली जब समाजसेवी एवं वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। भक्ति और उल्लास से सराबोर इस शोभायात्रा में श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। ढोल नगाड़ों जयकारों और भक्तिमय वातावरण के बीच निकली कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धर्ममय बना दिया।

कलश यात्रा केरार वीर मंदिर के सामने से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वाजिदपुर तिराहे पर पहुंची। यहां स्थित जय मां फूल मंडी पर अपना दल (एस) के राष्ट्रीय सचिव पप्पू माली ने श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया। उन्होंने भक्तों के बीच पानी की बोतलों का वितरण कर सेवा और सहयोग का संदेश दिया।

इस अवसर पर आचार्य शांतनु जी महाराज एवं समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह का माल्यार्पण कर अंगवस्त्र पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। श्रद्धा सम्मान और सामाजिक समरसता का यह दृश्य उपस्थित लोगों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा।

इसके बाद भव्य शोभायात्रा बीआरपी कॉलेज मैदान में बनाए गए विशाल पंडाल में पहुंची। कलश यात्रा की भव्यता श्रद्धालुओं का उत्साह और धार्मिक वातावरण की अलौकिक छटा देखते ही बन रही थी। पूरे मार्ग में आस्था और भक्ति का ऐसा संगम दिखाई दिया। जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

धर्म सेवा और समाज को जोड़ती है। ऐसी भव्य आयोजन परंपरा

ऐसे धार्मिक आयोजन केवल पूजा पाठ तक सीमित नहीं होते। बल्कि समाज को एक सूत्र में पिरोने नई पीढ़ी को अपनी सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का माध्यम भी बनते हैं। कलश यात्रा में श्रद्धालुओं की सहभागिता ने धार्मिक परंपराओं के प्रति लोगों की गहरी आस्था को प्रदर्शित किया।

समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह के सौजन्य से आयोजित इस भव्य कलश यात्रा ने जौनपुर में धार्मिक उत्साह और सामाजिक सहभागिता की एक मनमोहक तस्वीर प्रस्तुत की। वहीं पप्पू माली द्वारा श्रद्धालुओं का स्वागत एवं जल वितरण सेवा भावना का परिचायक बना।
आस्था जब जनभागीदारी से जुड़ती है। तो वह केवल एक आयोजन नहीं रहती बल्कि समाज की एकता संस्कार और सांस्कृतिक गौरव का उत्सव बन जाती है।

इस मौके पर  पूर्व सभासद विनय कुमार सिंह,रमेश चंद्र बरनवाल,रतन मौर्य, रामकुमार माली, रमेश माली, सिंटू गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट –  सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई