वाराणसी –
श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायमूर्ति एवं वर्तमान लोकपाल भारत सरकार अजय माणिकराव खानविलकर साहब ने सपरिवार दर्शन-पूजन एवं जलाभिषेक आरती की।

इस दौरान मंदिर के मुख्य प्रशासनिक प्रोटोकॉल पुजारी मुन्ना गुरुजी एवं अजय कुमार गिरि उर्फ रिंकू बाबा, हरिवंश कुमार गिरि उर्फ लालू बाबा एवं अमन गिरि द्वारा विधिवत दर्शन-पूजन संपन्न कराया गया।
दर्शन के उपरांत मंदिर प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित किया गया।






