रामलीला में भगवान श्रीराम और वानरराज सुग्रीव की मित्रता का भावपूर्ण मंचन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिलदारनगर (गाजीपुर) नगर पंचायत क्षेत्र स्थित रामलीला मैदान में राम कथा दर्शन समिति की ओर से आयोजित रामलीला के दौरान भगवान श्रीराम और वानरराज सुग्रीव की मित्रता का भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से दोनों के मिलन, आपसी विश्वास और सहयोग के प्रसंगों को बेहद जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।

मंचन के दौरान विपत्ति में एक-Tूसरे का साथ निभाने और मित्रता की अटूट मर्यादा का संदेश दर्शकों के मन को गहराई तक छू गया। इस पावन प्रसंग के दौरान पूरा रामलीला मैदान ‘जय श्रीराम’ के गगनभेदी उद्घोष से गूंज उठा और पूरा माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर राम कथा दर्शन समिति की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष अविनाश कुमार जायसवाल ने कहा कि:
“रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं है, बल्कि यह प्रेम, त्याग, मित्रता, अटूट विश्वास और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला एक महान आयोजन है। भगवान श्रीराम के आदर्श भी हमारे समाज को मर्यादा और सदाचार की सही राह दिखाते हैं।”

इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष सत्यनारायण वर्मा, मुन्नू यादव सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

आगामी खंड शिक्षक एवं खंड स्नातक निर्वाचन के दृष्टिगत पहड़िया मंडी स्थित मतपेटिका रखे जाने वाले स्थलों एवं मतगणना स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगरा अखिल भारतीय कोली समाज रजि नई दिल्ली द्वारा श्री खेमेश्वर नाथ महादेव मंदिर तोता का ताल लोहामंडी पर विजयदशमी का कार्यक्रम किया जिसमें मुख्य रूप से संस्था के प्रदेश मंत्री मनोज माहौर कोली उपस्थित रहे