नई दिल्ली
मौसम विभाग (IMD) ने आज 16 अक्टूबर को देश के 13 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान कई जगह 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
अलर्ट वाले 13 राज्य:
उत्तर प्रदेश, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, पश्चिम बंगाल
मौसम की मुख्य बातें:
– पूर्वी भारत: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव और तमिलनाडु के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के कारण बिजली, वज्रपात और भारी बारिश का खतरा।
– पहाड़ी राज्य: उत्तराखंड, हिमाचल में लैंडस्लाइड और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी।
– किसान-मछुआरे: मछुआरों को समुद्र से दूर रहने और किसानों को खुले में न जाने की सलाह, फसल नुकसान की आशंका।
प्रमुख शहरों का हाल:
– दिल्ली: 40-45 किमी/घंटा की हवा, अधिकतम 34°C, न्यूनतम 24°C
– उत्तर प्रदेश: लखनऊ, गाजियाबाद, मेरठ, नोएडा, प्रयागराज, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर समेत पूरे प्रदेश में अलर्ट। हवा 50-60 किमी/घंटा। लखनऊ में अधिकतम 32°C, न्यूनतम 21°C
– बिहार: पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, दरभंगा समेत कई जिलों में बारिश, हवा 40-50 किमी/घंटा। पटना में 32°C / 23°C
– राजस्थान: जयपुर, कोटा, उदयपुर, बीकानेर में अलर्ट, हवा 30-40 किमी/घंटा। जयपुर में 32°C / 21°C
– पंजाब: लुधियाना, जालंधर, पटियाला में 50-55 किमी/घंटा की आंधी IMD ने लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।










Users Today : 47
Users This Year : 29095
Total Users : 41688
Views Today : 83
Total views : 80475