गोरखपुर। साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए गोरखपुर पुलिस को नया हथियार मिल गया है। चरगांवा में 4 करोड़ 88 लाख 32 हजार रुपये की लागत से बने अत्याधुनिक साइबर थाने के नए दो मंजिला भवन का शुक्रवार को एडीजी जोन राम कुमार ने उद्घाटन किया।
पहले एडीजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया, फिर उन्होंने फीता काटकर और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भवन का शुभारंभ किया। इसके बाद पूरे परिसर का निरीक्षण कर सुविधाओं का जायजा लिया।
इस मौके पर डीआईजी रेंज एस. चन्नप्पा, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ, एसपी उत्तरी राजेश गुनावत, एसपी क्राइम अयोध्या प्रसाद सिंह, एसपी सिटी निमिष पाटील, सीओ कैंट अरुणकुमार एस, सीओ गोरखनाथ रवि सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
अस्थायी भवन से नए प्रशासनिक परिसर में शिफ्ट हुआ थाना
अब तक साइबर थाना पुलिस लाइन के पास एक छोटे से अस्थायी भवन में चल रहा था, जहां जगह की कमी से कामकाज में काफी दिक्कत होती थी। अब चरगांवा के नए परिसर में शिफ्ट होने से पुलिस को बेहतर कार्यस्थल मिला है। बुधवार से ही यहां कामकाज शुरू हो चुका है और एक ही छत के नीचे साइबर पीड़ितों की शिकायतें सुनी जा रही हैं।
सीएम योगी ने रखी थी नींव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस साइबर थाने की पहल की थी। उन्होंने 19 अप्रैल 2025 को इसका शिलान्यास और 14 जून 2026 को लोकार्पण किया था। अब औपचारिक उद्घाटन एडीजी जोन ने किया। प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद सिंह ने बताया कि निर्माण पूरा हो चुका है।
खास सुविधाएं:
राजकीय निर्माण निगम द्वारा बनाए गए इस भवन में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, 50 लोगों की क्षमता वाला सेप्टिक टैंक, बोरिंग, सबमर्सिबल पंप, डीजी सेट, लोकल नेटवर्क और स्ट्रीट लाइट जैसी आधुनिक सुविधाएं हैं।
स्टाफ:
थाने में फिलहाल 4 इंस्पेक्टर, 7 दरोगा और महिला पुलिसकर्मियों सहित 14 सिपाही तैनात हैं, जो ऑनलाइन ठगी, बैंक फ्रॉड जैसे मामलों की जांच कर रहे हैं।











Users Today : 53
Users This Year : 29101
Total Users : 41694
Views Today : 94
Total views : 80486