प्रयागराज में दिनदहाड़े सनसनीखेज वारदात! कॉलेज के लैब अटेंडेंट अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, पड़ोसी पर आरोप; दूसरा अधिवक्ता घायल

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रयागराज। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी इलाके में गुरुवार सुबह पड़ोसियों के विवाद ने खूनी रूप ले लिया। ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के 52 वर्षीय लैब अटेंडेंट एवं अधिवक्ता सतीश कुमार श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमले में अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र भी घायल हुए हैं, जिन्हें एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

परिजनों का आरोप है कि विवाद के चलते कुछ लोग घर में घुस आए और लाठी-डंडों से हमला करने के बाद सतीश कुमार श्रीवास्तव को गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

पड़ोसी पर गोली मारने का आरोप, फरार होने की सूचना

घटना में घायल अधिवक्ता देवेंद्र मिश्र के अस्पताल में भर्ती होने की सूचना पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता एसआरएन अस्पताल पहुंच रहे हैं। अस्पताल परिसर में पुलिस बल तैनात है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के बाद आरोपी के फरार होने की सूचना है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई